प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने स्वामी दयानंद सरस्वती के नारी शिक्षा में योगदान को रेखांकित किया। मुख्य वक्ता प्रो. आशीष सक्सेना ने महिला सशक्तिकरण, पितृसत्तात्मक समाज व दहेज प्रथा पर अपने विचार रखे।प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने महिला-पुरुष समानता पर जोर दिया। डॉ. रंजना त्रिपाठी ने पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन पर सौम्या त्रिपाठी, खुशी त्रिपाठी, आशी जायसवाल, मीनाक्षी त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर छात्राओं की जागरूकता रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...