मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- बोचहां। आदिगोपालपुर की सरपंच सह सोलर दीदी सुशीला देवी को लीची के बाग में सिंचाई करने से रोक दिया गया। मामले में सरपंच पति जगदीश राम के बयान पर पुलिस ने रघुनाथपुर निवासी शिवचरण साह के पुत्र सोनू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जगदीश राम ने पुलिस को बताया कि आगा खान फाउंडेशन से सोलर बोरिंग मिला है, जिससे उनकी पत्नी सरपंच सुशीला देवी गांव में सिंचाई कर जीविकोपार्जन भी करती हैं। गांव में एक व्यापारी के लीची बागान में सिंचाई कर रही थी, जिस पर सोनू भड़क गया और सिंचाई करने से रोक दिया। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.