गिरडीह, दिसम्बर 3 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के पेशम पंचायत की मुखिया रागिनी सिन्हा का चयन सरपंच शक्ति महिला सरपंच प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे संस्करण में किया गया है जो 16 से 19 दिसम्बर 2025 तक दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए मुखिया सिन्हा ने बताया कि यह नेतृत्व विकास कार्यक्रम 4 दिनों का होगा, जिसमें गतिविधि-आधारित प्रशिक्षण, दिल्ली में एक्सपोज़र विज़िट और काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम शामिल है। जानकारी के अनुसार, सरपंच शक्ति महिला सरपंच प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला की एकमात्र मुखिया रागिनी सिन्हा हैं जिनका चयन इस कार्यक्रम के लिए किया गया है। महिला जनप्रतिनिधियों के कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निखारने और स्थानीय शासन में महिला की एक मजबूत भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जाता है। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.