दुमका, मार्च 11 -- महिला दिवस के अवसर पर शिकारीपाड़ा श्यामपुर गांव में महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डाला गया। लाहंती संस्था की सचिव बिटिया मुर्मू ने कहा कि संविधान प्रदाता अधिकार महिलाओं को हासिल नहीं पा रही हैं और आज महिलाएं भटक रही हैं। विश्वास के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है और अपना घर से और संपत्ति से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज समाज के सामने विशेष कर आदिवासी महिलाएं परिवार के मेरुदंड हैं। परिवार चलती व घर चलती हैं, बच्चे को पालन पोषण करती हैं और पूरा परिवार का इंतजार करती हैं। कार्यक्रम में कुसपहाड़ी पंचायत की मुखिया सिसिलिया जोनलकोडनेटर गंगा मुर्मू, कोडनेटर विजय मुर्मू, मीनाश किस्कू उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.