मुरादाबाद, दिसम्बर 25 -- महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर अब्दुल्लापुर लेदा में महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज़ेहरा बी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज़ेहरा बी ने कहा कि "नारी न्याय और नारी सम्मान" आज सबसे बड़ा सवाल बन चुका है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की घटना की कड़ी निंदा की और इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया। महिला कांग्रेस नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकारों से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.