शाहजहांपुर, दिसम्बर 23 -- समाजवादी पार्टी महिला सभा ने महिला सम्मान से जुड़े कथित बयानों और घटनाओं के विरोध में मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया के नेतृत्व में खिरनीबाग जीआईसी मैदान के पास कार्यकर्ता एकत्र हुईं और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश की महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा गया। महानगर अध्यक्ष जफरीन, जिला उपाध्यक्ष नीलम, पार्वती सैनी, सोनी सक्सेना, कैसर जहां, रोशन जहां, सरिता, निशा देवी, शमा परवीन, शबाना, रेशमा, गीता यादव सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...