आगरा, मई 28 -- जनपद में अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत पांच लोग सर्पदंश का शिकार हुए हैं। परिजनों ने सर्पदंश के शिकार लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गुरूवार को कासगंज के गांव नगला भूड़ के निवासी 18 वर्षीय सोनू पुत्र सूबेदार सिंह खेत में काम कर रहे थे। उसी समय उन्हें अचानक सर्प ने काट लिया। सर्पदंश दूसरी घटना गांव नदरई में हुई। नदरई का रहने वाले छह वर्षीय भुवनेश पुत्र सोनू घर के बाहर खेल रहा था। सोनू को खेलते समय सर्प ने काट लिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। तीसरी घटना गांव सैलई में हुई। सैलई की निवासी 60 वर्षीय मीना देवी पत्नी डालचंद्र को घर में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हुईं। सर्पदंश की चौथी घटना में नगला लोधी में हुई। यहां 35 वर्षीय कप्तान सिंह पुत्र कमल सिंह भी सर्पदंश का शिकार हो गए। ...