बागपत, अप्रैल 11 -- बड़ौत। बड़ौत रोडवेज डिपो ने मनमानी कार्यशैली और लंबे समय से गैरहाजिर रहने वाले तीन परिचालक को सेवा से निष्कासित कर दिया है। इनकी संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई डिपो प्रबंधन की ओर से जारी नोटिसों का जवाब न देने के बाद की गई। बड़ौत डिपो में काम करने वाले संविदा के तीन परिचालक लंबे समय से काम पर नहीं आ रहे थे। इन्हें कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन नोटिसों का जवाब तक नहीं दिया। इससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा था। बार-बार नोटिसों का जवाब न देने पर एआरएम हाकिम सिंह ने संविदा परिचालक ब्रजेश, विनय, गीता की संविदा को समाप्त करते हुए सेवा से बाहर कर दिया। वहीं अब नए परिचालकों की नियुक्तियों को लेकर भी नोटिस निकाला गया हैं। उनका कहना है कि बसों के परिचालन में कोई दिक्कत न आये, इसके लिए नई भर्ती शुरू की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.