बागपत, अप्रैल 7 -- दाहा। दाहा गांव में सोमवार को मामूली कहासुनी को लेकर हुई एक महिला व उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस न एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। दाहा गांव निवासी रूमा पत्नी अंकुर ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह रविवार सुबह 10 बजे अपने मकान के बाहर गली में खड़ी हुई थी तभी पड़ोस के ही रहने वाले तीन सगे भाई व एक महिला हाथ में लाठी डंडे एवं सरिया लेकर आए तथा उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी थी। उसे बचाने आए बहनोई संदीप निवासी बावली के साथ भी मारपीट कर दी थी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...