नोएडा, मार्च 17 -- नोएडा। सेक्टर-112 में विवाद के बाद महिला, उसके भाई और बेटे ने पड़ोसी के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। करन ने सेक्टर-113 थाने में शिकायत दी कि उनके पिता रविवार शाम ड्यूटी से घर आए। इसके बाद शिखा ने उनके पिता को कॉल कर अपने घर बुलाया। दोनों के बीच लंबे समय से फोन पर बातचीत होती थी। करन के पिता महिला के पास पहुंचे तो उनका विवाद हो गया। इसके बाद शिखा, उसके भाई किशन, बेटे राहुल और रितू ने उनके पिता के साथ मारपीट की। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने किसी तरह पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से बचाया। घायल का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...