नोएडा, मार्च 3 -- नोएडा। सदरपुर गांव निवासी गोविंद कुमार रामसेवक ने बताया कि बीते दिनों कुछ दबंग किस्त के युवकों ने उनके भाई बसंत को मंदिर के पास घेर लिया और मारपीट की। सूचना पाकर जब वह और उनकी बहन घटनास्थल पर पहुंची तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। बसंत के सिर में नौ टांके लगे। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद शिकायतकर्ता और उसका परिवार डरा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.