हमीरपुर, जून 21 -- हमीरपुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह को 6.30 करोड़ का सामुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ) प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए तथा ओडीओपी के अंतर्गत जूती टूलकिट उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत पात्र बालक को उसके भविष्य निर्माण को लैपटॉप प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावा मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार, डीआईजी राजेश एस, डीएम अभिषेक गोयल, एसपी मृगांक शेखर पाठक, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कुल 75 परियोजनाओं में से 34 परियोजनाओं का लोकार्पण 225.08 करोड़ की लागत से और 41 परियोजनाओं का शिलान्यास 411.73 करोड़ की लागत से किया गया। यह भी पढ़ें-...