चम्पावत, दिसम्बर 27 -- महिला सहायता समूहों में उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सचिव, पर्यटन एवं ग्राम्य विकास धीराज सिंह गर्ब्याल ने की। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों एवं महिला सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला समूहों को इंटीग्रेशन एवं क्लस्टर आधारित दृष्टिकोण से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अपनी माता स्वर्गीय कमला गर्ब्याल के नाम कलक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान डीएम मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति, सीडीओ डॉ.जीएस खाती, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या मे जनपद के विभिन्न सहायता समूहों की महिलाएं, जनपद स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.