महिला समिति ने स्कूल में बांटे वाटर बोतल
धनबाद, जून 23 -- लोदना एरिया सुरभि महिला समिति ने न्यू किड्स गार्डन स्कूल जियलगोरा के 36 बच्चों के बीच सोमवार को पानी की बोतल का वितरण किया है। स्कूल परिसर में एक नया वाटर फिल्टर भी लगाया गया। कार्यक्रम में मौली सील, पुष्पलता कुमारी, रूबी रानी, मीना कुमारी और रीना पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभु नाथ गुप्ता, सबीहा परवीन, बनानी चक्रवर्ती, प्रतिभा व पूजा कुमारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्कूल के प्राचार्य विजय दुबे ने सुरभि महिला समिति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस पहल से बच्चों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.