लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- महिला क्लब समिति की सदस्यों ने झंडा दिवस के मौके पर धनराशि एकत्र कर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में दी। महिला क्लब की अध्यक्ष नूपुर महेन्द्रा, मधुर ढीडा, ममता मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रही। अध्यक्ष नूपुर महेन्द्रा ने बताया कि क्लब समिति की सभी सदस्यों के सहयोग से झंडा दिवस के उपलक्ष में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्निवास कार्यालय जाकर 5100 रुपए भेंट किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...