मिर्जापुर, मार्च 15 -- चेतगंज। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का चील्ह चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का अनुरोध किया। कहाकि समय काफी कम है, कार्यकर्ता अभी से लोगों से सम्पर्क कर सपा के पक्ष में माहौल बनाए। वहीं महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष के चील्ह चौराहे पर पहुंचने पर महिला सभा की प्रदेश सचिव डॉ श्रेया सोनकर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में नगर विधानसभा अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव,रामराज यादव,आकांक्षा यादव, गोविंदा सोनकर, पतालू यादव, मुन्नी सोनकर चंदा देवी, पार्वती देवी, प्रतिमा सोनकर, शीला देवी और मुन्नी देवी उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.