महिला सभासद सहित कई लोग कांग्रेस में शामिल
हल्द्वानी, सितम्बर 11 -- हल्द्वानी। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को भवाली क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार एवं उनकी पत्नी भवाली नगर पालिका की सभासद सपना कुमारी समेत 50 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, सतीश नैनवाल, हेमंत बगड़वाल, खष्टी बिष्ट, राधा आर्य, वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा, गणेश उपाध्याय, शंकर जोशी, नरेश अग्रवाल, मनोज भट्ट, जमुना कैंतुरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.