मुरादाबाद, मई 3 -- पाकबड़ा में शुक्रवार शाम छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी महिला सभासद के भतीजे शाकिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को ही हंगामे के बाद मौके पर पहुंचकर हिरासत में ले लिया था। थाना पाकबड़ा के शनिवार का बाजार इलाके में पाकबड़ा नगर पंचायत की महिला सपा सभासद का भतीजा शाकिर दुकान चलाता है। कस्बे में ही रहने वाले मजदूर की छह वर्षीय बेटी शनिवार शाम करीब सात बजे शाकिर की दुकान पर दूध की थैली लेने गई थी। मजदूर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके थोड़ी देर बाद बच्ची रोते हुए घर वापसा पहुंची। मजदूर के अनुसार बच्ची ने बताया कि दुकानदार शाकिर उसे दुकान के अंदर खींचकर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने थप्पड़ मार...