उरई, अप्रैल 30 -- कालपी। संवाददाता कोतवाली की महिला सब इंस्पेक्टर ममतेश कुमारी के नेतृत्व में कालपी नगर में द्वितीय चरण के तहत मिशन शक्ति -05 अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजारों, सार्वजनिक स्थानों के आसपास तथा भीड़-भाड़ वाले इलाको में घूम-घूम कर महिलाओं , बालिकाओं को जानकारियां देते हुए जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।भीड़भाड़ वाले फुलपावर चौराहा, बाईपास सड़क,आटो स्टैंड तथा स्कूल आने जाने वाली छात्राओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा व स्वालम्बन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ममतेश कुमारी के नेतृत्व में महिला सिपाहियों नेहा पटेल, सोनम देवी, संध्या यादव, प्रीति त्यागी सोनी गौतम आदि ने मिशन शक्ति सम्बंधित बुकलेट को बांटते हुये सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान,नारी स्वाल...