मेरठ, मार्च 14 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका परिषद मवाना में नारी सशक्तिकरण एवं स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत जन जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नगर पालिका परिषद मवाना के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने किया। इस मौके पर महिला सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। जिसके पश्चात नारी सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति से स्वच्छता सप्ताह का समापन किया गया। पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, लिपिक लाखन सिंह, सफाई नायक राकेश कुमार, सन्दीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...