लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को नगर निगम किनार से झंडी वाला पार्क में भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं की प्रतिभा, योगदान और मेहनत को सम्मान देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों का सम्मानसफाई व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला चैंपियन, सुपरवाइजर और सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने जोन-1 से निधि, जोन-2 से शशिकला, जोन-3 से रुचि, जोन-4 से अनीता, जोन-5 से प्रीति यादव, जोन-6 से ज्योति, जोन-7 से माया और जोन-8 से शालिनी को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में महिला कर...