महिला सफाई कर्मी से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप
हाथरस, जून 19 -- सहपऊ। गांव थरौरा निवासी सफाई कर्मी उर्वशी देवी पत्नी जितेन्द्र ने गांव सुल्तानपुर निवासी सुरेश यादव के खिलाफ मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार वह ग्राम सुल्तानपुर में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह पैदल माता मंदिर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान सुरेश यादव ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी तथा उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोपी ने कथित रूप से उसकी नौकरी छुड़वाने और गांव में काम नहीं करने देने की धमकी भी दी। उर्वशी देवी का आरोप है कि उक्त व्यक्ति आए दिन उसे परेशान करता है और उस पर गलत नजर रखता है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.