साहिबगंज, मार्च 8 -- साहिबगंज। शहर के धोबी झरना के पास हाइवा की चपेट में आने से बीते 3 मार्च को महिला सफाई कर्मी की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका की मां, उनके पुत्र वह अन्य लोग रविवार को जिरवाबाड़ी थाना पहुंच केस एवं मुआवजा के संबंध में जानकारी ली। मुआवजा दिलाने को लेकर भी उनलोगों ने आग्रह किया । मृतका की मां ने बताया कि अब हमारी पुत्री इस दुनिया में नहीं है। मेरे घर में कमाने वाली वहीं थी। अब घर का सारा बोझ मेरे पोते पर आ गया है। तंगी के इस दौर में अगर मुआवजा की राशि जल्द मिल जाती तो हम सबके लिए बहुत बड़ा सहारा बन जाता। उन्होंने मुआवजा के मामले में संबंधित पदाधिकारी से बातचीत की । इधर, पुलिस पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि पुलिस कागजी प्रक्रिया को पूरी कर रही है। बहुत जल्द मुआवजा राशि का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.