भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष दास के नेतृत्व में महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिला सफाईकर्मियों को साड़ी भेंट कर की गई। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता नीतू सिंह चौबे ने महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर विजय मित्र नगर मंडल अध्यक्ष पम्मी माधुरी, जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा, गौतम सिंह, राजकुमार यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.