अमरोहा, फरवरी 27 -- अमरोहा। डीपीआरओ पारुल सिसौदिया ने अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में तैनात एक महिला सफाई कर्मचारी को निलंबित किया है। बताया कि महिला सफाई कर्मचारी पिछले काफी दिनों से अपने कार्यस्थल से गैरहाजिर चल रही हैं, जिससे गांव में सफाई कार्य ठप है। उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि होली का त्योहार आ रहा है। इसलिए समय से गांवों में सफाई रहनी चाहिए, किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...