प्रयागराज, जनवरी 11 -- प्रयागराज। अल्लापुर के बाघंबरी क्षेत्र में सफाईकर्मियों के साथ धक्कामुक्की के दौरान बीते दिनों सेवानिवृत्त चिंतामणि कमलाकर श्रीवास्तव की मौते के मामले में नई बात सामने आई है। चिंतामणि कमलाकर श्रीवास्तव के बेटे का कहना है कि सबसे पहले एक महिला सफाई कर्मी के साथ उनकी मां की कहासुनी हुई थी। महिला सफाईकर्मी ने सुरेंद्र और डब्लू नाम के सफाईकर्मियों को मौके पर बुलाया और खुद चली आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के साथ बातचीत में चिंतामणि के पुत्र सौरभ ने बताया कि बुधवार सुबह घर के सामने मुंह बांधकर एक महिला सफाई कर रही थी। मां ने सही से सफाई नहीं होने की बात महिला सफाईकर्मी से कही। महिला सफाईकर्मी ने अपने साथी को बुलाने की बात कही। कुछ ही देर में सुरेंद्र और डब्लू वहां पहुंचे और महिला सफाईकर्मी को वहां से हटा दिया। सुरेंद्र औ...