मुंगेर, जून 6 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में पिछले 49 दिनों से लगातार कुल 6 संवाद रथ के माध्यम से प्रतिदिन 12 ग्राम संगठनों की जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें स्थानीय जीविका दीदी एवं अन्य महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रहीं हैं। कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, साथ ही महिलाओं की आकांक्षाओं को लाईव इंट्री के माध्यम से संकलित कर भविष्य की नीतियों में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। संग्रामपुर प्रखंड की झिकुली पंचायत में सृष्टि जीविका महिला ग्राम संगठन के क्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 280 दीदियों ने भाग लिया। संचालन सामुदायिक समन्वयक प्रेमलता कुमारी द्वारा किया गया। सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कुछ दीदियों ने...