सीवान, जून 10 -- रघुनाथपुर। फुलवरिया में सोमवार को गौरव जीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओं की बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जल नल, नाली, सड़क व स्वास्थ्य केन्द्रों पर 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा बहाली की मांग की गई। इधर, महिला संवाद में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। चिरंजीवी सिंह ने बताया कि सरकार महिलाओं के उत्थान में लिए कई कल्याणकारी योजना चला रही है। मौके पर चन्द्रावती देवी, प्रियंका सिंह, कंचन कुमारी, रिंकी कुमारी, रमावती देवी, सरिता देवी, सुभावती देवी, रिंकी देवी एवं इम्पू कुमारी आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...