मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, वसं। चंदवारा स्थित डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज के सभागार में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से केंद्रीय बजट 2026-महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें बिहार के विकास का संकल्प गूंजा। कहा गया कि महिलाओं, गरीबों और किसानों के लिए बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। महिला उद्यमियों को आर्थिक सहयोग और छात्रावास निर्माण जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया गया। जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष (पूर्वी) विवेक कुमार, डॉ. तारण राय, डॉ. ममता रानी का अंगवस्त्र और पौधा देकर स्वागत किया गया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. मोनालिसा अध्यक्षता तथा संचालन इप्शा पाठक ने की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ ...