महिला संबंधी हर शिकायत पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करें : एसएसपी
सहारनपुर, सितम्बर 19 -- महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सहारनपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की है। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने जिले के सभी थानों पर तैनात मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर महिला अपराधों की रोकथाम और शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कहा कि महिला और बालिका संबंधी प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लिया जाए। मिशन शक्ति केंद्र अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं से लगातार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनें और जरूरत के अनुसार तत्काल पुलिस व विधिक सहायता उपलब्ध कराएं। थानावार अभियान और जनजागरूकता गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। शिक्षण संस्थानों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.