मिर्जापुर, मार्च 8 -- हलिया। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को हलिया थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई, अपराधियों पर कड़ी नजर, महिलाओं के सुरक्षा का निर्देश दिया। अभिलेखीय निरीक्षण के बाद शस्त्रागार, बैरक, महिला अपराध रजिस्टर तथा अपराधियों की जानकारी ली। थाने में दर्ज गो तस्करी के आरोपियों के संबंध में जानकारी लेते हुए उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। संलिप्तता पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। थाने में दर्ज गुंडा तथा मिनी गुंडा के आरोपियों, महिला संबंधी अपराध में तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। थाना परिसर में खड़े सीज वाहनों के रखरखाव का निरीक्षण किया। फरियादियों की समस्या सुन उनका निस्तारण कराएं। थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार रखें। इस दौरान थानाध्यक्ष हलिया राजी...