कन्नौज, अप्रैल 16 -- तालग्राम, संवाददाता। एक गांव से शौच के लिए घर से निकली महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। काफी तलाश के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। थाना क्षेत्र के तिसौली गांव निवासी विवेक कुमार ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी 14 अप्रैल की सुबह करीब छह बजे शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद आसपास के खेतों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। महिला के अचानक लापता होने से परिवार में बेचैनी का माहौल है। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.