हापुड़, फरवरी 11 -- हापुड़। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी एक महिला संदिग्ध दशा में लापता हो गई। पति ने अनहोनी की आशंका जता कर कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला शिवपुरी निवासी विकास गर्ग ने बताया कि सोमवार की सुबह पत्नी आंकाक्षा अग्रवाल जन्म प्रमाण पत्र में पता सही कराने के लिए घर से नगर पालिका के लिए गई थीं। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर उसको ढूंढ़ने का प्रयास किया गया, लेकिन पत्नी का कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि पत्नी को फोन करने पर उसके फोन की लोकेशन हापुड़ बाईपास स्थित चोटीवाला रेस्टोरेंट दिखा रहा है। जिसके बाद काफी बार फोन किया गया, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रही है। कोतवली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि सर्विलांस की मदद से महिला के ...