उरई, मई 6 -- कोंच। संवाददाता ज्वैलरी शाप से काम कर घर लौट रही एक महिला संग रास्ते में वाइक सवार युवक ने अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वो ज्वैलर्स की शाप पर काम करती है और घर से सुबह शाप पर आना और शाम वापस जाना रहता है। घटना 4 मई रात्रि 8 बजे जब वो अपनी ड्यूटी पूरी कर घर वापस लौट रही थी तभी रास्ते में नई वस्ती तिराहे पर सौरभ नाम के एक युवक ने जो वाइक पर था रास्ते में रोक उसके साथ अश्लील हरकतें की और छेड़छाड़ करने लगा।मना करने पर धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी सौरभ अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...