बागपत, जनवरी 4 -- नए संकल्पों और नई ऊर्जा के साथ नववर्ष का आगमन अत्यंत भव्यता के साथ हुआ। महिला जैन मिलन द्वारा एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सालभर सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का संकल्प लिया। नगर के सारंग सिनेमा रोड पर महिला जैन मिलन नगर बड़ौत द्वारा आयोजित इस नववर्ष स्नेह मिलन समारोह ने न केवल खुशियां बिखेरीं, बल्कि नारी शक्ति की एकजुटता का एक सुंदर उदाहरण भी पेश किया। संगठन की अध्यक्षा बबली जैन के कुशल सानिध्य में आयोजित यह कार्यक्रम हर्षोल्लास और उमंग के साथ संपन्न हुआ, जिसमें जैन समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत महामंत्री इंदु जैन के संबोधन से हुई। इस दौरान मनोरंजन के लिए कई अनूठी और रोचक प्रतियोगिताओं का ताना-बाना बुना गया। विंटर फनी लुक, तेरा हाथ मेरे हाथ में और स्पेशल हाउजी जैसी प्रतियोगिताओं न...