महिला श्रद्धालु लापता, शिकायत
देवघर, मई 14 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र के बीएन झा रोड से पुष्पा देवी नामक श्रद्धालु महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। मामले को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी परिजनों ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर उसकी बरामदगी की मांग की है। परिजनों ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति कमजोर है और उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष से अधिक है। वह घर से निकली थी, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.