महिला श्रद्धालु की तबियत बिगड़ने से मौत
चम्पावत, मई 27 -- योगेश जोशी, टनकपुर। मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आई एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की ह्दयगति रुकने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय शीला देवी पत्नी बाबूराम निवासी कासगंज उप्र परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के आई थी। इसी दौरान काली मंदिर के समीप महिला की एकाएक तबियत बिगड़ गई। एसडीआरएफ और पुलिस ने महिला को नजदीकी मेडिकल कैंप पहुंचाया। जहां से 108 वाहन से महिला को टनकपुर अस्पताल भेजा गया। डॉ.उमर ने बताया कि महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। बाद में परिजन शव लेकर घर रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.