छपरा, अप्रैल 27 -- महिला शिक्षिका की संदिग्ध मौत, पति समेत तीन नामजद बनियापुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डाढ़ीबाढ़ी में एक महिला शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान हरेराम पांडेय की 35 वर्षीय पत्नी संवेदना कुमारी के रूप में हुई है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर सोमवार की अहले सुबह बनियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। मामले में मृतका के भाई अनीश कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें पति हरेराम पांडेय और दो सौतेले बेटों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार महिला अपने कमरे में छत की पंखे के सहारे लटकी थी। गर्दन पर फंदे के निशान पाए गए हैं। घटना के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.