सिद्धार्थ, जनवरी 28 -- सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर ने सोमवार को विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ पदाधिकारियों ने जनपद की महिला शिक्षिकाओं के स्थानान्तरण नीति में मदद करने की मांग की। महिला शिक्षिका संघ जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह, महामंत्री रश्मि जायसवाल व मंत्री शिखा गुप्त ने कहा कि शिक्षकों के हित में प्रति वर्ष वरिष्ठता आधारित स्थानांतरण की स्थाई नीति एवं सत्र 2026-27 के ग्रीष्मावकाश में सामान्य अंतरजनपदीय स्थानांतरण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मांग को शासन तक प्रमुखता से पहुंचा दें। विधायक ने महिला शिक्षक संघ की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्रदेश मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.