मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- गायघाट, एक संवाददाता। क्षेत्र के पुरानानकार में शनिवार को शहीद जुब्बा सहनी शोध संस्थान ने सावित्री बाई फुले का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया। इसमें वक्ताओं ने माता सावित्री बाई फुले को देश की प्रथम महिला शिक्षिका बताते हुए महिला शिक्षा में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। कहा कि बच्चियों को शिक्षित कर ही सही मायने में सावित्री बाई फुले को श्रद्धांजलि दिया जा सकता है। इस अवसर पर कलाकारों ने नाटक का मंचन कर अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। समाजसेवी दिनेश सहनी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन देवराज कुमार ने किया। जयकरण कुमार के स्वागत गान ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर अतिथियों को शाल ओढाकर भी सम्मानित किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि कठपुतली कलाकार सुनील कुमार, कृष्ण कुमार सत्यवादी, माले नेता जीतेन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.