वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी। महिला शिक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में एक अहम उपलब्धि का जश्न रविवार को मनाया गया। जगद्गुरु साईं मां के शक्तिधाम आश्रम के 'ड्रीम्स टू डिग्रीज़' योजना के तहत ग्रेजुएट होने वाली अपनी पहली तीन युवतियों और फुल-टाइम नौकरी पाने वाली नौ युवतियों को सम्मानित किया। योजना 2024 में शुरू की गई थी ताकि वाराणसी के पिछड़े समुदायों की युवतियों को कॉलेज शिक्षा, प्रोफेशनल ट्रेनिंग, मेंटरशिप और रोजगार के जरिए गरीबी की बाधाओं को पार करने में मदद मिल सके। सम्मान समारोह सिगरा स्थित 'अस्मिता' संस्था के प्रांगण में आयोजित हुआ। साईं मां के शिष्य अमेरिकी संन्यासी डेविड ने सभी युवतियों को सम्मानित किया। इसमें तीन ग्रेजुएट्स को सम्मानित किया गया। कोमल कुमारी ने सुधाकर महिला पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से होम साइंस और सोशियोलॉजी में डिग्री हासि...