पीलीभीत, मई 6 -- पीलीभीत। उप्र महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियो ने बीएसए रोशनी सिंह से भेटकर ज्ञापन सौंपा। कार्यकारिणी का परिचय कराया गया। बीएसए ने महिला शिक्षक संघ को बधाई दी और महिला शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और समाधान का अश्वासन भी दिया। जिलाध्यक्ष अनीता तिवारी ने भरोसा दिलाया कि विभागीय जिम्मेदारियों का पालन के लिए महिला शिक्षक संघ सदैव समर्पित है। उन्होंने मांग की है कि किसी भी शिक्षक का वेतन बिना स्पष्टिकरण के बाधित न किया जाए। इस मौके पर अर्शी नाज, विभा मिश्रा, नीलिमा शुक्ला, सरोज जायसवाल, निशात कौसर, वंदना बाजपेई, प्रागी, शशीप्रभा, नगमा रसूल, आरती सक्सेना, इंदु रावत , शकुंतला, हिना आदि महिला शिक्षक उपस्थित रहीं। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...