औरैया, सितम्बर 11 -- उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला समिति की ओर से शुक्रवार को कृष्णानगर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अलका यादव समेत अन्य पदाधिकारियों का साथी शिक्षिकाओं ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। जिलाध्यक्ष ने शिक्षिकाओं के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर रहने की बात कही। समारोह में जिला समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अलका यादव का अभिनंदन कर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की नियमावली, उद्देश्यों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य किया जाएगा। जिले की महिला कार्मिकों के हित, सम्मान और अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। अलका यादव राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हैं और वर्तमान में निपुण भारत मिशन के तहत एसआरजी औरैया के पद पर...