झांसी, मार्च 17 -- सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। पॉश कॉलोनी अशोक सनफ्रॉन सिटी में महिला शिक्षक ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पॉश कॉलोनी अशोक सनफ्रान सिटी निवासी संजय राठौर मोंठ स्थित एक कॉलेज में प्रिंसीपल हैं। जबकि उनकी पत्नी रूपा राठौर मोंठ में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। मंगलवार को संजय स्कूल चले गए। तभी रूपा अंदर गई। वहां उसने भारी मात्रा में टॉयलेट क्लीनर गटक लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। मां की बिगड़ती हालत देख घर में मौजूद बेटा-बेटी चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों की मद से उन्हे तुरंत मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत ...