मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षिका से अश्लील चैट के मामले में एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। डीईओ ने बुधवार को इसका निर्देश जारी किया है। डीपीओ स्थापना ने 30 दिन में मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है।शिक्षिका ने सकरा के विद्यालय के अध्यापक पर अश्लील चैट करने का आरोप लगाया था। डीपीओ माध्यमिक से इसकी जांच कराई गई। इसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया। अमर्यादित व्यवहार को लेकर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।डीपीओ स्थापना ने बताया कि शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के संचालन के मद्देनजर आरोपपत्र गठित कर जांच के लिए डीपीओ पीएम पोषण योजना को जांच पदाधिकारी तथा डीपीओ माध्यमिक शिक्षा को उपस्थापन पदाधिकारी नामित किया गया है। साक्ष्य सहित आरोप प्रति भेजी गई है। मामले में 30 दिनों में जांच रिपोर्ट देने को कहा ...