शामली, फरवरी 3 -- उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला इकाई द्वारा परिषदीय विद्यालयों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में महिला शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी, बालिकाओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा महिला शिक्षकों की विभागीय समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर बीएसए को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संघ की जिलाध्यक्ष पूनम तोमर ने अवगत कराया कि न्याय पंचायत, ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में महिला शिक्षकों को केवल सांस्कृतिक गतिविधियों तक सीमित रखा जा रहा है, जबकि उन्हें रेफरी, निर्णायक एवं टीम मैनेजर जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं भी दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जनपद में बीपीएड योग्यता प्राप्त कई महिला शिक्षक कार्यरत हैं, जिनकी खेल संबंधी विशेषज्ञता का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। कहा कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथ...