बांका, जून 17 -- बांका। सरकारी विद्यालयों में महिला शिक्षकों एवं कर्मियों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराने की दिशा में शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) का गठन अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालय प्रधानों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

महिला आयोग के निर्देश महिला आयोग के निर्देश के बाद जिले में समिति गठन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। महिला आयोग ने पाया था कि कई विद्यालयों में अब तक आंतरिक शिकायत समितियों का गठन नहीं किया गया है। या फिर गठित समितियां सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर रही है। महिला शिक्षकों की बढती संख्या को देखते हुए सभी विद्यालयों में प्रभावी शिका...