नोएडा, जून 29 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। महिला शक्ति संगठन द्वारा पुलिस कमिश्नर कार्यालय में डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से स्वर्गीय भरत तिवारी की हत्या पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए उन सभी शासन व प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर से आग्रह कि शासन व प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए, ताकि प्रत्येक पीड़ित की समय पर सुनवाई हो, उसे न्याय मिल सके और जनता के हित में बनाए गए सभी विभाग वास्तव में अपने उद्देश्य को पूरा कर सकें। इस मौके पर रूपा गुप्ता, अंजू पुंडीर, गुड्डी वर्मा, संगीता सक्सेना, गीता मिश्रा, मंजू सिरोही, आराधना सिंह, विद्या, कमलेश सिंह, प्रतिभा झा, कुसुम प्रजापति आदि उपस्थित रहे...