औरैया, जनवरी 11 -- औरैया, संवाददाता। समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति का 11वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रतिभाओं, समाजसेवियों और महिला शक्ति को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था ने वार्षिक रिपोर्ट व आय-व्यय का ब्यौरा भी सार्वजनिक किया। कार्यक्रम का आयोजन श्री गोपाल वाटिका आश्रम में हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल व अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के.के. गुप्ता ने की। शुरुआत में अदिति व माही दुबे ने सरस्वती वंदना प्रस...