रामगढ़, अप्रैल 20 -- रामगढ़, प्रतिनिधि।महिला सशक्तिकरण को लेकर देश में जारी बहस के बीच महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर रामगढ़ में भी राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त ने महिला आरक्षण के सवाल पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित न होने देना गैर-जिम्मेदार राजनीतिक हरकत है और यह महिलाओं की प्रगति में बाधा उत्पन्न करने वाला कदम है। राजीव पामदत्त ने अपने बयान में कहा कि देश की आधी आबादी को उनका संवैधानिक अधिकार देने में देरी करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल महिला आरक्षण के मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं और इसे केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल गिरने पर गरमाई सियासत महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.